Panchkula News: पुलिसकर्मी ने कर दिया ये कांड....मंगेतर से किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Sep, 2024 08:20 AM

panchkula news policeman committed suicide

पंचकूला के मोरनी पुलिस चौकी में कार्यरत पुलिसकर्मी ने बाथरूम में फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली।

मोरनी : पंचकूला के मोरनी पुलिस चौकी में कार्यरत पुलिसकर्मी ने बाथरूम में फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार पुलिस कर्मी बिरेन्द्र सिंह (30) अभी करीब डेढ़ महीने पहले ही मोरनी पुलिस चौकी में आया था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर बिरेन्द्र की मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 

बताया जा रहा है कि सोमवार करीब रात 11 बजे जैसे ही अन्य पुलिस कर्मी खाना खाकर बाहर निकले ही थे कि देखा कि बिरेन्द्र सिंह बाथरूम में दरवाजे पर रस्सी से लटका हुआ था। इसकी जानकारी चौकी पुलिस प्रभारी रवि कुमार को दी। मौके पर देर रात थाना चडी मंदिर प्रभारी पृथ्वी सिंह, ए.सी.पी. हैडक्वार्टर आशीष, सीन ऑफ क्राइम टीम प्रभारी रितिका सैणी आदि ने मौके का मुआयना किया। 

बताया जा रहा है कि बिरेन्द्र का जींद की ही लड़की के साथ रिश्ता तय हुआ था। जिसको लेकर दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसे परेशान होकर बिरेन्द्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!