अब मरीजों को लाइन में नहीं करना पड़ेगा इंतजार, Online करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2020 04:05 PM

करनाल कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला कॉलेज बन चुका है, जहां पर मरीज घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। मरीजों या उनके तीमारदारों को लम्बी लाइनों में लगने की

करनाल (के.सी.आर्य)- करनाल कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला कॉलेज बन चुका है, जहां पर मरीज घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। मरीजों या उनके तीमारदारों को लम्बी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं डॉक्टर सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक बिना लंच लिए मरीजों का चेकअप कर सकेंगे।

पहले ओपीडी टाइम 9 से 4 बजे तक था, जिसमें एक घंटे का लंच होता था। इसके अलावा टोकन सिस्टम व पर्ची लेने की प्रक्रिया में सुधार के तौर पर 30 मिनट का समय बढ़ाया है। यहीं नहीं प्रंबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि ओपीडी के टाइम में डॉक्टर सिर्फ मरीजों को चेकअप करेगा, उसे पढ़ाई का काम नहीं करना होगा। पढ़ाई का कार्य ओपीडी टाइम से अलग से होगा। प्रंबंधन का दावा है कि ये सुधारात्मक कार्य करने से मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा नसीब हो सकेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!