नीना सतपाल राठी ने बहादुरगढ़ से ठोंकी चुनावी ताल, बोली- बीजेपी इस बार ज्यादा महिलाओ को देगी टिकट

Edited By Saurabh Pal, Updated: 01 Aug, 2024 05:56 PM

nina satpal rathi contested elections from bahadurgarh

बहादुरगढ़ में अब घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीना सतपाल राठी ने दो नि:शुल्क वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया है। इन वाहनों में बैठे कर्मचारी लोगों की समस्याओं का...

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में अब घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीना सतपाल राठी ने दो नि:शुल्क वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया है। इन वाहनों में सीएससी सेंटर की सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। यानी अब लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, हैप्पी कार्ड बनवाने, प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इन वाहनों में बैठे कर्मचारी लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर जाकर करेंगे।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीना सतपाल राठी ने बताया कि इस दौर में सभी काम डिजिटल तरीके से होने लगे हैं, जिसकी वजह से आम लोगों को सरकार की बहुत सारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। इसलिए आम लोग सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर थे। मगर अब यह दो वाहन लोगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे और यह काम बिल्कुल नि:शुल्क किया जाएगा।

नगर परिषद का चुनाव जीतकर लगातार तीन बार बनी हैं नगर पार्षद

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ नीना सतपाल राठी बहादुरगढ़ नगर परिषद का चुनाव जीतकर लगातार तीन बार नगर पार्षद बनी हैं। तीसरी बार वे निर्विरोध चुनी गई। अब उन्होंने बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने के लिए ताल ठोक दी है। उनका कहना है कि इस बार भाजपा महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार विधानसभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगी और विकास के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जाएंगी। उनका कहना है कि चुनाव जीतने के बाद बहादुरगढ़ का विकास बड़े शहरों की तर्ज पर किया जाएगा

विधानसभा चुनाव की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आती जा रही है। ऐसे में तमाम पार्टियों के नेता टिकट हासिल करने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। कौन सी पार्टी किसे चुनावी मैदान में उतारती है और कौन जीत हासिल कर पाता है, यह तो चुनाव के परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!