बच्ची को 10 रुपए शगुन के देने को लेकर हुआ विवाद, मजदूर की हत्या

Edited By Shivam, Updated: 12 Aug, 2019 02:53 PM

murder for 10 rupees

गत 10 अगस्त को कैथल के सिरटा रोड पर गंदे नाले में मजदूर का शव मिलने के बाद कैथल सिटी पुलिस व सी.आई.ए.-1 की टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर मामले में हत्यारोपी 2 सगे भाइयों सोनू व विजय निवासी सिरटा रोड को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर किया। हत्या की वजह...

कैथल (सुखविंद्र): गत 10 अगस्त को कैथल के सिरटा रोड पर गंदे नाले में मजदूर का शव मिलने के बाद कैथल सिटी पुलिस व सी.आई.ए.-1 की टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर मामले में हत्यारोपी 2 सगे भाइयों सोनू व विजय निवासी सिरटा रोड को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर किया। हत्या की वजह सुनकर आप लोग चौक जाएंगे, क्योंकि हत्या की वजह मात्र 10 रुपए का विवाद था।

मृतक संजय, आरोपी सोनू की नवजात लड़की को 10 रुपए शगुन के देने की जिद कर रहा था जिसे सोनू ने मना कर दिया और इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया था। इस विवाद में ही सोनू ने संजय कश्यप के माथे पर मुक्का मार दिया और मुक्का लगते ही संजय बेसुध हो गया था। बाद में सोनू ने अपने भाई विजय के साथ मिलकर संजय को सिरटा रोड पर गंदे नाले में फैंक दिया और घर चले गए। सिटी थाने में मामले की जानकारी देते हुए डी.एस.पी. कुलवंत सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की वजह बताते हुए कहा कि सायं को हम दोनों भाई घर बैठे हुए थे।

सोनू की पत्नी को शादी के 6 वर्ष बाद पहली लड़की हुई थी। उस खुशी में दोनों भाई शराब पी रहे थे। तभी गली में जाते हुए संजय कश्यप भी उनके पास आ गया। तीनों ने बैठकर शराब भी। इसके बाद संजय लड़की को 10 रुपए देने की जिद करने लगा तो दोनों भाईयों ने उसका विरोध किया और कहासुनी होने पर सोनू ने संजय के माथे पर मुक्का मार दिया जिसके बाद संजय बेसुध हो गया। इसके बाद दोनों भाई बेसुध अवस्था में ही संजय को गंंदे नाले में फैंक आए।

सुबह लोगों ने संजय का शव नाले पड़ा हुआ मिला था। घर पर फैले खून को भी दोनों आरोपियों ने साफ कर दिया था, ताकि किसी को कुछ पता न चले। डी.एस.पी. ने बताया कि मामले की जांच सिटी थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार व सी.आई.ए.-1 इंचार्ज अनूप कुमार द्वारा करते हुए मामले को ट्रैस करते हुए दोनों आरोपियों को मात्र 8 घंटे में गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!