सांसद धर्मबीर का दावा- 9 विधानसभाओं पर 2 लाख से अधिक वोटों से होगी जीत

Edited By Shivam, Updated: 13 May, 2019 07:58 PM

mp dharmabir claims will win more than 2 lakh votes on 9 assembly

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सांसद धर्मबीर सिंह अपने कार्यकर्ताओं से लोकसभा में जीत के लिए अपना गणित तैयार किया। कभी फोन पर तो कभी आने वाले कार्यकर्ताओं, नेताओं और पत्रकारों से बात कर फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंनेे...

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सांसद धर्मबीर सिंह अपने कार्यकर्ताओं से लोकसभा में जीत के लिए अपना गणित तैयार किया। कभी फोन पर तो कभी आने वाले कार्यकर्ताओं, नेताओं और पत्रकारों से बात कर फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंनेे दावा किया वे भिवानी की 9 की 9 विधानसभा में करीब 2 लाख 62 हजार वोटों से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है।

पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए धर्मबीर ने कहा कि जीत के बाद वे आने वाले पांच वर्ष में उनका लक्ष्य है कि जो भी कार्य मंजूर हैं उनको आगे बढ़ाना है और बिजली, पानी, सड़क, रेल और उद्योग के क्षेत्र में कनक्टिविटी को तेजी से बढ़ावा दिया जाएगा। पानी की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनका यमुना के ऊपर बनने वाले तीन डैम पर मुख्य फोकस रहेगा, ताकि हरियाणा में पानी की क्षमता को बढ़ाया जा सके। 

वहीं उन्होंने कहा कि रेल मामले में उनका काफी प्रयास रहा है और अब आगे भी उनका फोकस रहेगा कि रेल लाइन, नई रेल कैसे मिले, स्टेशनों और लाइनों का सुधारीकरण कैसे हो, इन सभी बातों पर उनका ध्यान पहले की तरह रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!