हरियाणा में 48 घंटे बाद एक्टिव होगा Monsoon, गरज के साथ चलेंगी तेज हवाएं...  इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Edited By Isha, Updated: 16 Jul, 2024 09:43 AM

monsoon will become active in haryana after 48 hours

पिछले एक हफ्ते से हरियाणा में मानसून शांत दिखाई दे रहा है, जिसके चलते एक बार फिर से हरियाणा के शहरों का तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 48 घंटों के बाद मानसून के दोबारा एक्टिव होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी

चंडीगढ़ : पिछले एक हफ्ते से हरियाणा में मानसून शांत दिखाई दे रहा है, जिसके चलते एक बार फिर से हरियाणा के शहरों का तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 48 घंटों के बाद मानसून के दोबारा एक्टिव होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी और पश्चिम इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही इन इलाकों के लिए गरज के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।



मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा।इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है। आने वाले दो दिनों में हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

इस बीच महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर जैसे जिलों को छोड़कर हरियाणा के जिलों में बादल छाए रहेंगे और उमस का स्तर भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए हरियाणा में बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी की है। साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 17 जुलाई से मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा।

मौसम विभाग के अधिकारी सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में हल्के बादल छाए रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को हरियाणा के सभी जिलों में सुबह के वक्त तेज धूप रहेगी लेकिन 17 और 18 जुलाई को हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा में बारिश की आशंका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!