Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी, जानिए मौसम को लेकर ताजा अपडेट

Edited By Isha, Updated: 14 Jul, 2024 01:38 PM

monsoon slowed down in haryana

हरियाणा में बीते कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है। प्रदेश में अभी तक 78.9 एमएम बारिश हुई है, जबकि 13 जुलाई तक 112 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी।

हिसारः  हरियाणा में बीते कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है। प्रदेश में अभी तक 78.9 एमएम बारिश हुई है, जबकि 13 जुलाई तक 112 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी।



मानसून धीमा पड़ने के कारण किसान भी काफी चितिंत हैं।अगर बारिश नहीं होती है तो इसका सीधा असर धान की फसल पर देखने को मिलेगा। करनाल में 84 प्रतिशत कम, यमुनानगर में 73 प्रतिशत और अंबाला में 70 प्रतिशत कम बारिश हुई, जबकि दक्षिण जिलों में बारिश अच्छी हो रही है।

पिछले दो दिनों से बादल छाने के साथ हवा चल रही है। जिससे गर्मी व उमस से राहत अवश्य मिल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जानें कैसा रहेगा आगे का मौसम
मौसम विशेषज्ञों ने 12 व 13 जुलाई को वर्षा होने की संभावना थी। टोहाना व जाखल खंड को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर क्षेत्र में मौसम साफ रहा। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम होते होते तेज धूप निकल गई। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज वर्षा की संभावना कम है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!