हरियाणा में मानसून ने दी दस्तक, सोनीपत में प्रशासन के बाढ़ को रोकने के दावों पर सवाल उठा रहे किसान

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Jun, 2024 01:54 PM

monsoon knocked in haryana

हरियाणा में मानसून ने लगभग दस्तक दे ही दी है और धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है और एक बार फिर यमुना से लगते क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा सताएगा, लेकिन हर बार की तरह जिला प्रशासन बाढ़ को रोकने के लिए ठोकर लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर चुका...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में मानसून ने लगभग दस्तक दे ही दी है और धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है और एक बार फिर यमुना से लगते क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा सताएगा, लेकिन हर बार की तरह जिला प्रशासन बाढ़ को रोकने के लिए ठोकर लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर चुका है। 

PunjabKesari

बता दें कि सोनीपत के गांव बड़ौली से ही राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली है, लेकिन उनके ही गांव के यमुना तट पर इस तरह का गड़बड़ झाला हो रहा है और जिला प्रशासन और आला अधिकारी समेत सरकार भी सो रही है, क्योंकि यमुना के तेज बहाव को रोकने के लिए जो ठोकर लगाई जानी है वह रेत से कट्टे भरकर रखें जा रहे है, जोकि जिला प्रशासन की लापहरवाही है। क्योंकि उत्तर भारत में मानसून ने लगभग दस्तक दे दी है और अब धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर बढ़ने के आसार लगाए जा रहे हैं और पिछले साल की तरह एक बार फिर यमुना नदी से लगते क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा होगा, लेकिन जिला प्रशासन आंखे मूंद कर इस तरह की धांधली को होता देख पा रहे हैं। किसानों को जब इस धांधली का पता चला तो किसान वहां पर एकत्रित होकर वहां पहुंचे। किसान वीरेंद्र पहल का कहना है कि सोनीपत में जिला प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!