Edited By Harman, Updated: 18 Nov, 2026 10:34 AM

जींद में ना क्षेत्र के एक गांव में सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक पड़ोसी बच्चे को खाने की चीज का लालच देकर अपने साथ खेत में ले गया और वहां उसके साथ गलत हरकत की।
जींद (अमनदीप पिलानिया) : सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक पड़ोसी बच्चे को खाने की चीज का लालच देकर अपने साथ खेत में ले गया और वहां उसके साथ गलत हरकत की। घटना के बाद बच्चे ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
परिजनों की शिकायत के अनुसार, आरोपी पड़ोसी बच्चे को खाने की चीज दिलाने का लालच देकर खेत में ले गया था। वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी।
सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद बच्चे का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।