निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरा राज मिस्त्री, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Oct, 2026 07:08 PM

meson fallen from third floor of underconstruction building

गढ़ी हरसरू में निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर 50 वर्षीय राज मिस्त्री राम अवतार की मौत हो गई। वह मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले थे और कई वर्षों से परिवार के साथ गढ़ी हरसरू में रहकर राज मिस्त्री का काम कर रहे थे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गढ़ी हरसरू में निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर 50 वर्षीय राज मिस्त्री राम अवतार की मौत हो गई। वह मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले थे और कई वर्षों से परिवार के साथ गढ़ी हरसरू में रहकर राज मिस्त्री का काम कर रहे थे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

बुधवार सुबह करीब नौ बजे राम अवतार इमारत की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। इस दौरान ईंट, रोड़ी-बजरी ऊपर ले जाने के लिए लगी ट्राली का पूरा सेटअप अचानक टूटकर नीचे गिर गया। ट्राली के साथ ही राम अवतार भी संतुलन खोकर नीचे आ गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!