बंद पड़े ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Edited By Isha, Updated: 24 May, 2023 01:33 PM

memorandum submitted to sdm

यमुना नदी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य बंद होने से किसानों को उठानी पड़ रही परेशानी, एसडीएम को कार्य जल्द शुरू कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन, किसानों ने 28 मई तक कार्य बारे कोई संतोषजनक कार्यवाही न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी।  रादौर के यमुना नदी...

रादौर(कुलदीप सैनी ):  यमुना नदी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य बंद होने से किसानों को उठानी पड़ रही परेशानी, एसडीएम को कार्य जल्द शुरू कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन, किसानों ने 28 मई तक कार्य बारे कोई संतोषजनक कार्यवाही न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी।  रादौर के यमुना नदी के नगली घाट पर करोड़ों की राशि से बनने वाले दो प्रदेशों की सीमाओं को जोड़ने वाले ओवरब्रिज का काम लंबे समय से बंद पड़ा है। जिसे लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। रोष स्वरूप किसानों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम रादौर अमित कुमार को ज्ञापन सौप निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए जाने की मांग की। वहीं किसानों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि अगर 28 मई तक ओवरब्रिज का निर्माण कारण शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के किसान प्रशासन के खिलाफ बड़ा निर्णय लेंगे।

ज्ञापन सौंपने के बाद पूर्व जिला परिषद सदस्य शिव कुमार संधाला ने कहा कि जब से यमुना नदी में खनन शुरू हुआ तब से यमुना नदी के बीच से उस पार जाने वाले अस्थाई कच्चे रास्ते बंद हो गए है। वहीं खनन एजेंसियों की ओर से जो अस्थाई रास्ते यमुना नदी में बनाए गए है वह बरसात के दौरान यमुना नदी में अधिक पानी आने से टूट जाते है। जिस कारण किसान यमुना नदी के उस पार अपने खेतों में नहीं आ जा सकते।   ओवरब्रिज के रास्ते वह आसानी से अपने खेतों में आ जा सकेेंगे। ओवरब्रिज के कंस्ट्रक्शन का कार्य संबंधित फर्म को दो वर्ष में पूरा करना था। लेकिन कार्य शुरू हुए करीब 6 वर्ष हो चुके है। अभी तक भी कंस्ट्रक्शन का कार्य अधूरा है। बरसाती दिनों में किसानों को अपने खेतों में आने-जाने में भारी परेशानी होती है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!