MBBS की छात्रा से होटल में रेप कर बनाया अश्लील MMS, दोषी को 7 साल कैद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Nov, 2017 11:15 AM

mbbs student raped in hotel  raped mms  convicted for 7 years

एम.बी.बी.एस. की एक छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म कर अश्लील एम.एम.एस. बना ब्लैकमेल करने के मामले में अदालत ने आरोपित कुरुक्षेत्र के गांव गढ़ी रोड़ान के राहुल को 7 साल की कैद और साढ़े 13 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर 2 माह...

हिसार:एम.बी.बी.एस. की एक छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म कर अश्लील एम.एम.एस. बना ब्लैकमेल करने के मामले में अदालत ने आरोपित कुरुक्षेत्र के गांव गढ़ी रोड़ान के राहुल को 7 साल की कैद और साढ़े 13 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर 2 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत में चले अभियोग के अनुसार मैडीकल कॉलेज की एक छात्रा ने 24 जुलाई 2014 को पुलिस में शिकायत देकर राहुल पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर हिसार के एक होटल में दुष्कर्म और छेड़छाड़ कर अश्लील एम.एम.एस. बनाने और फोटो खींचने का आरोप लगाया था। 

छात्रा ने आरोप लगाया था कि अश्लील क्लिप इंटरनैट पर डालने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है और उससे नकदी व महंगे गिफ्ट वसूल कर रहा है। छात्रा ने तंग आकर पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल पर केस दर्ज किया था। अदालत ने आरोपी राहुल को दोषी करार देते हुए आज सजा सुनाने की तारीख निर्धारित की थी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!