युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की खुदकुशी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Nov, 2024 10:03 PM

man committed suicide in gurgaon

धनकोट पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक भिवानी से अपने दोस्त के यहां आया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

गुड़गांव (ब्यूरो): धनकोट पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक भिवानी से अपने दोस्त के यहां आया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।


भिवानी के फूलपुरा निवासी 27 वर्षीय राहुल गुड़गांव के धनकोट एरिया में अपने दोस्त पिंटू के पास आया था। पिंटू की सनसिटी में परचून की दुकान है। बताया जा रहा है कि पिंटू के घर में शादी थी। जिसके चलते वह अपने घर चला गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह राहुल ने धनकोट गांव के पास ही फंदा लगा लिया। सुबह लोगों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। धनकोट चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।


मामले में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है। पुलिस को इस बाबत सुबह 8.15 बजे सूचना मिली। गांव से मृतक का चाचा रविकांत ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने युवक को पेड़ पर लटके शव को उतारा और परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!