अवैध सिगरेट फैक्ट्री पर बड़ी रेड: दिन में लोकल और रात के अंधेरे में बनती थी 'गोल्ड फ्लैक', रोजाना 2 करोड़ के टैक्स चोरी की आशंका

Edited By Isha, Updated: 18 Nov, 2026 08:00 PM

major raid on an illegal cigarette factory

: पानीपत जिले के गांव जलालपुर प्रथम में सिगरेट बनाने की फैक्ट्री पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI), गुरुग्राम की टीम ने रेड की। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में

पानीपत(सचिन): पानीपत जिले के गांव जलालपुर प्रथम में सिगरेट बनाने की फैक्ट्री पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI), गुरुग्राम की टीम ने रेड की। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में रोजाना करीब 150 से 200 पेटी नकली ब्रांड की सिगरेट तैयार की जाती थीं। आरोप है कि यहां दिन में ए-टेन और रात में गोल्ड फ्लैक ब्रांड के नाम से सिगरेट बनाई जाती थीं। रात में तैयार माल दिल्ली भेजा जाता था।

जांच से जुड़े इनपुट के अनुसार, सोनीपत के बहालगढ़ में जीएसटी की रेड के बाद फैक्ट्री का काम पानीपत में शिफ्ट किया गया था। यहां कंपनी का नाम बदलकर एसके एक्सपोर्ट रखा गया। कागजों में फैक्ट्री को एक्सपोर्ट से जुड़ा कारोबार दिखाया जा रहा था, जबकि आरोप है कि न तो वास्तव में माल निर्यात किया जा रहा था और न ही कंपनी के पास एक्सपोर्ट लाइसेंस था।कार्रवाई के दौरान 3 से 4 टीमें फैक्ट्री में दस्तावेजों, मशीनों, कच्चे माल और तैयार सिगरेट की जांच में जुटी रहीं। जांच एजेंसियां फैक्ट्री के संचालन, कच्चे माल की खरीद, तैयार सिगरेट की सप्लाई और टैक्स से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।

जानकारी के अनुसार, सिगरेट की एक पेटी पर करीब 1 लाख रुपए तक टैक्स बनता है। इस हिसाब से 200 पेटी तैयार होने पर प्रतिदिन करीब 2 करोड़ रुपए टैक्स की देनदारी बन सकती है। हालांकि, यह वास्तविक टैक्स चोरी की पुष्टि नहीं है। इसके लिए तैयार माल की मात्रा, ब्रांड, बिक्री, लागू कर दरों और कंपनी के रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि एक पेटी सिगरेट तैयार करने की लागत करीब 10 हजार रुपए आती थी, जबकि इसे बाजार में करीब 80 हजार रुपए में बेचा जाता था।

जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, फैक्ट्री में दो शिफ्टों में काम होता था। दिन में ए-टेन ब्रांड की सिगरेट बनाई जाती थीं, जबकि रात करीब 11 बजे से सुबह 3 बजे तक गोल्ड फ्लैक के नाम से सिगरेट तैयार की जाती थीं। इस दौरान रोजाना करीब 50 से 100 पेटी माल तैयार कर दिल्ली भेजे जाने की बात सामने आई है।

आरोप है कि गोल्ड फ्लैक की डिब्बियां और फिल्टर दिल्ली के सिरसपुर से मंगवाए जाते थे। वहां प्रिंटिंग और पैकेजिंग का काम होता था। तैयार माल की सप्लाई और बचे हुए माल की वापसी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, फैक्ट्री में दो शिफ्टों में काम होता था। दिन में ए-टेन ब्रांड की सिगरेट बनाई जाती थीं, जबकि रात करीब 11 बजे से सुबह 3 बजे तक गोल्ड फ्लैक के नाम से सिगरेट तैयार की जाती थीं। इस दौरान रोजाना करीब 50 से 100 पेटी माल तैयार कर दिल्ली भेजे जाने की बात सामने आई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!