लॉकडाउन : समाज सेवी संस्था ने बिना राशन कार्ड वाले लोगों को टोकन पर तीसरी बार दिया राशन

Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2020 11:06 AM

lockdown samaj sevi sansthan gave ration to people without ration card

लॉकडाउन के चलते सामाजिक कार्यो में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाली सोहना की प्रमुख सामाजसेवी संस्था उन्नति रोटरी रसोई ने आज बिना राशन ...

सोहना (सतीश) : लॉकडाउन के चलते सामाजिक कार्यो में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाली सोहना की प्रमुख सामाजसेवी संस्था उन्नति रोटरी रसोई ने आज बिना राशन कार्ड वाले एक हजार लोगों को टोकन पर सूखे राशन की एक हजार किट वितरित की है। जिस किट में आटा, दाल, चावल, तेल व मसालों के साथ-साथ हरी सब्जी भी थी। वहीं गरीब व बेसहाय लोगों के बीच वितरित की गई।

PunjabKesari

जानकारी अनुसार उन्नति रोटरी रसोई की चेयरपर्सन बबीता यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की तरफ से एक हजार बिना राशन कार्ड वाले गरीब व बेसहाय लोगों को उन्नति रोटरी रसोई के टोकन पर तीसरी बार राशन वितरित किया गया है। जिसमे 12सौ सूखे राशन की किट का योगदान धानुका कंपनी द्वारा दिया गया है। वहीं से संस्था द्वारा आगे से गरीब व बेसहारा लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी संस्था प्रयासरत रहेगी। बताया जा रहा है कि लॉक डाउन के समय से ही उन्नति रोटरी रसोई द्वारा गरीब व बेसहारा लोगों के लिए पका पकाया खाना व सूखे राशन के साथ-साथ कपड़े, चप्पल आदि जरूरी सामान भी दिया जा रहा है। वहीं से संस्था द्वारा बिना राशन कार्ड वाले लोगों की सर्वे कराकर दो हजार लोगों के राशनकार्ड की तर्ज पर उन्नति रोटरी रसोई के टोकन बनाये गए है। जिनको तीसरी बार राशन वितरित किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!