कुरुक्षेत्र : इस्तीफे देने के बाद DFSC नरेश कुमार ने फिर संभाला कार्यभार, बोले- बेटी ने गलती से भेजा त्यागपत्र का ई-मेल

Edited By Harman, Updated: 19 Nov, 2026 01:51 PM

kurukshetra after submitting his resignation dfsc naresh kumar resumed charge

कुरुक्षेत्र में पिछले कई महीनों से चल रहे धान घोटाले की चर्चाओं के बीच पद से इस्तीफा देने वाले जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने बुधवार को एक बार फिर कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया

कुरुक्षेत्र : जिलेभर में पिछले कई महीनों से चल रहे धान घोटाले की चर्चाओं के बीच पद से इस्तीफा देने वाले जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने बुधवार को एक बार फिर कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

आज कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे को कहा कि उनका पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं था और वे छुट्टी पर गए थे। उन्होंने इस्तीफे से जुड़े ई-मेल को गलती से भेजा जाना बताया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आरोही 7वीं कक्षा में पढ़ती है और वह उनका मोबाइल इस्तेमाल कर रही थी। इसी दौरान उसने गलती से इस्तीफे वाला ई-मेल विभाग को भेज दिया गया। उन्होंने अपनी इच्छा से कोई इस्तीफा नहीं दिया और न उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि भेजे गए ई-मेल को इस्तीफा न माना जाए तथा इसके आधार पर कोई कार्रवाई न की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पद पर सेवाएं जारी रखना चाहते हैं। साथ ही डी सी से मुलाकात के दौरान नरेश कुमार ने तबीयत खराब होने की बात भी कही।

गौरतलब है कि धान घोटाले की जांच के बीच उनके अचानक इस्तीफा भेजने से प्रशासनिक और विभागीय हलकों में कई सवाल खड़े हो गए थे। हालांकि उनके स्पष्टीकरण पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि विभाग को भेजे गए त्यागपत्र पर बाकायदा उनके हस्ताक्षर थे और उस पर तारीख भी दर्ज थी। ऐसे में बेटी द्वारा गलती से ई-मेल भेजे जाने के दावे और हस्ताक्षरयुक्त त्यागपत्र के बीच उठ रहे सवालों पर विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!