बिप्लब देब से मिलने पहुंचे कृष्णपाल गुर्जर, दोनों को हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का पूर्ण भरोसा

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jul, 2024 09:04 AM

krishan pal gurjar reached to meet biplab deb

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी, सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मिलने उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे। बिप्लब देब ने गुर्जर का अपने आवास पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

चंडीगढ़ (धरणी) : केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी, सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मिलने उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे। बिप्लब देब ने गुर्जर का अपने आवास पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक विषय को लेकर घंटे भर बातचीत हुई। राज्य के राजनीतिक हालातों के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने हरियाणा में तीसरी बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!