2 अवैध कॉलोनियों पर चलाई जेसीबी, एक निर्माणाधीन मकान भी ढहाया

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Jan, 2020 12:53 PM

jcb run on 2 illegal colonies

जिला योजनाकार विक्रम कुमार ने 2 अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई की। मंगलपुर व बागपति के पास 40 से ज्यादा डी.पी.सी. ध्वस्त कर दी गई। टीम ने अवैध कालोनियों में बने सीवरेज व सड़कों को भी नहीं बख्शा। एक निर्माणाधीन मकान व 5 शोरूम भी ढहा दिए गए।...

करनाल(मनोज): जिला योजनाकार विक्रम कुमार ने 2 अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई की। मंगलपुर व बागपति के पास 40 से ज्यादा डी.पी.सी. ध्वस्त कर दी गई। टीम ने अवैध कालोनियों में बने सीवरेज व सड़कों को भी नहीं बख्शा। एक निर्माणाधीन मकान व 5 शोरूम भी ढहा दिए गए। डी.टी.पी. सोमवार को पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जे.सी.बी. से अवैध कालोनी में कार्रवाई की। 

सबसे पहले प्रशासन की टीम ने मंगलपुर स्थित अवैध कालोनी में दस्तक दी। वार्ड-2 की प्राइम लोकेशन पर काटी गई यह कालोनी शुरूआत से ही प्रशासन के राडार पर है। सोमवार को चौथी बार इसमें निर्माणाधीन मकानों को ढहाया गया। यहां एक निर्माणाधीन मकान का लैंटर तक गिरा दिया गया। 

करीब 3 घंटे की कार्रवाई के बाद टीम वापस लौटी। मंगलपुर में नगर निगम का स्टाफ भी जिला योजनाकार के साथ रहा। निगम की टीम में भवन निरीक्षक राजेश कुमार, विकास अरोड़ा व अविनाश शर्मा शामिल रहे। करनाल के बी.डी.पी.ओ. अंकित चौहान बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट साथ रहे।  

यह शुरूआत, कार्रवाई अभी बाकी 
जिला योजनाकार विक्रम सिंह ने गत सप्ताह ही अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई के संकेत दे दिए थे। पंजाब केसरी से बातचीत में उन्होंने बताया था कि 5 दिन बड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक दिन निगम की टीम के साथ विशेष अभियान चलाने की बात कही थी। सोमवार को निगम की टीम उनके साथ मौजूद भी रही। डी.टी.पी. के संकेतों से साफ है कि सोमवार को इसकी शुरूआत हो चुकी है। अभी जिलेभर में अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसा जाएगा यानी अभी कई अवैध कालोनियों में बड़ी कार्रवाई होनी बाकी है। पंजाब केसरी ने अवैध कालोनी के बाशिंदों को 3 जनवरी के अंक में पहले ही आगाह कर दिया था।

नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता ने चेतावनी दी कि जो लोग निगम की सीमा में अनधिकृत रूप से निर्माण करेंगे। उन्हें गिरा दिया जाएगा। निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर में जहां-जहां अवैध निर्माण हैं, उसकी सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।    


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!