दामाद जी को किसानों की जमीन बेचने वाले किसान हितैषी कैसे हुए: खैहरा

Edited By Shivam, Updated: 12 Sep, 2020 05:47 PM

jaswinder khaira on congress

प्रदेश में 10 साल सत्ता सुख भोग चुकी कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों की जो बेशकीमती जमीन दामाद जी को कौडिय़ों के दाम बेचकर किसान विरोधी होने का जीता जागता उदाहरण पूरे प्रदेशवासियों को दिया था आज वही गुटबाजी की शिकार कांग्रेस किसानों को...

कुरुक्षेत्र (रणदीप): प्रदेश में 10 साल सत्ता सुख भोग चुकी कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों की जो बेशकीमती जमीन दामाद जी को कौडिय़ों के दाम बेचकर किसान विरोधी होने का जीता जागता उदाहरण पूरे प्रदेशवासियों को दिया था आज वही गुटबाजी की शिकार कांग्रेस किसानों को बहकाकर सत्ता में आने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। ये कहना है युवा जजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जसविन्द्र खैहरा का।

उन्होंने कहा कि 3 अध्यादेश किसानों के लिए लाभकारी हैं। प्रदेश सरकार इन अध्यादेशों से होने वाले लाभों से किसानों को समझाने और जागरूक करने को लेकर किसान संगोष्ठियां कर रही है। बाकायदा कृषि विभाग के माध्यम से जानकारियां दी जा रही हैं। ऐसे माहौल में मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही गुटबाजी के शिकार कांग्रेस के कुछ नेता सत्ता में आने की चाह में प्रदेश के भोले भाले किसानों को बहकाने का काम कर रहे हैं।

खैहरा ने कहा कि बीते दिन पिपली में किसानों की भीड़ में कांग्रेस के ही कुछ गुंडों ने किसानों और पुलिस को उकसाने का काम किया। हैरत की बात ये है कि इसके अगले ही दिन कांग्रेस के नेता घडिय़ाली आंसू बहाने किसानों के बीच पहुंचने की बजाय मीडिया के माध्यम से जनता से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री बनने के सपने देखने वाले सुरजेवाला सुबह 10 बजे, कुमारी सैलजा 12 बजे और भूपेन्द्र हुड्डा 3 बजे एक ही शहर में एक ही मुद्दे को लेकर अलग-अलग समय पर पहुंचे। जो खुद एक न हो सके वो प्रदेश में एकता का माहौल कैसे ला पाएंगे।

खैहरा ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में रॉबर्ट वाड्रा ने हड़प ली। कांग्रेस के इसी दामाद जी को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बेशकीमती किसानों की जमीन कोडियों के दाम दे दी थी। आज यही कांग्रेसी किसानों के हितैषी होने का दावा कर रहे हंै। उन्होंने प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार किसान हितैषी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जोड़ी प्रदेश के किसान को खुशहाल करने की सोच के तहत कार्य कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!