अंदर की बात: इतने लाइव कहां से लाओगे

Edited By Isha, Updated: 20 Oct, 2019 10:06 AM

inside out from where will you get so much live

आजकल आधा चुनाव सोशल मीडिया पर ही लड़ लिया जाता है। सभी नेताओं ने अपने पेज बना रखे हैं। जब भी कोई बड़ी रैली या कार्यक्रम होता है कि नेता जी की टीम लाइव कवरेज करती है। अब इस पर बहस

पानीपत (खर्ब): आजकल आधा चुनाव सोशल मीडिया पर ही लड़ लिया जाता है। सभी नेताओं ने अपने पेज बना रखे हैं। जब भी कोई बड़ी रैली या कार्यक्रम होता है कि नेता जी की टीम लाइव कवरेज करती है। अब इस पर बहस छिड़ जाती है कि किसके पेज को कितने लाइव देख रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हरियाणा में इस पर भी नजर रखी गई कि प्रचार कर रहे बड़े नेताओं के लाइव पेज को कितने समर्थक देखते हैं। 

देखने में आया कि एक पेज पर करोड़ों फालोवर हैं तो देखने वालों की संख्या कम वहीं एक पेज पर दूसरे नेता जी के मुकाबले कम फालोवर हैं लेकिन  लाइव देखने वालों की संख्या काफी कम है। ऐसे में अंदर की बात निकल कर आ रही है कि आई.टी. वाले फर्जी पेज व आई.डी. से संख्या तो बढ़ा देते हैं लेकिन लाइव कहां से लाएं। लाइव तो वही देखेगा जिसके हाथ में मोबाइल होगा या अपने सैट पर बैठकर लाइव देख रहा हो। ऐसे में आने वाले दिनों में ऐसे आई.टी. वालों की शामत आ सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!