अभय चौटाला के साथ रहकर महसूस होती है घुटन, इसलिए छोड़ दी इनेलो

Edited By Shivam, Updated: 26 Nov, 2018 07:51 PM

inld workers left the party for dushyant chautala

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो पार्टी में पारिवारिक कलह बढऩे के कारण जहां दोनों भाईयों अजय व अभय चौटाला में दूरियां बढऩे लगी हैं, तो वहीं अब पार्टी कार्यकर्ता भी दोनों भाईयों में बंटने लगे हैं। आज महेन्द्रगढ़ जिले के...

नारनौल(भालेन्द्र): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो पार्टी में पारिवारिक कलह बढऩे के कारण जहां दोनों भाईयों अजय व अभय चौटाला में दूरियां बढऩे लगी हैं, तो वहीं अब पार्टी कार्यकर्ता भी दोनों भाईयों में बंटने लगे हैं। आज महेन्द्रगढ़ जिले के सैकड़ों इनेलो पदाधिकारियों ने नारनौल में एक बैठक कर सामूहिक रूप से इनेलो पार्टी के पदों और सदस्यता से इस्तीफे दे दिए।

PunjabKesari, INLD, Abhay Chautala, Ajay Chautala, Resigning party

दुष्यंत चौटाला के नारे लगाने वाले पार्टी कार्यकर्ता चंद दिनों पहले इनेलो पार्टी के नारे लगाते हुए नहीं थकते थे। आखिर दोनों भाईयों व अजय व अभय की तकरार और अजय व उनके बेटों का इनेलो से निष्कासन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी एकदम से नाराजगी बढ़ी। जिसको लेकर अब पार्टी दो हिस्सों में बंट गई है। इसी के चलते आज महेन्द्रगढ़ जिले के भारी संख्या में इनेलो पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा देकर दुष्यंत चौटाला के साथ रहने का ऐलान किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक, आने वाला भविष्य दुष्यंत चौटाला का है। वहीं कुछ पार्टी के नेताओं ने यहां तक कहा कि अभय चौटाला की मौजूदगी में घुटन सी महसूस हो रही थी और आज इनेलो से इस्तीफा देने के कारण यही है कि जहां दुष्यंत वहां हम। इनेलो पार्टी के जिला के चारों हलका अध्यक्षों ने भी जिला प्रधान सहित अपना इस्तीफा दे दिया। वहीं इनेलो के राष्ट्रीय कंवर सिंह कलवाड़ी ने भी इस्तीफे की घोषणा की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!