इनेलो को लगा एक और झटका, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने छोड़ी पार्टी

Edited By Shivam, Updated: 11 Sep, 2019 04:26 PM

इनेलो शासन काल में शहरी निकाय मंत्री रहे सुभाष गोयल ने इनेलो पार्टी का साथ छोड़ दिया है। हांसी से इनेलो के पूर्व विधायक गोयल ने अभी अपने राजनीतिक भविष्य के पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया है कि वह राष्ट्रीय पार्टी में ही शामिल होंगे और...

हांसी(संदीप): इनेलो पार्टी  को एक और झटका लगा है। इनेलो शासन काल में शहरी निकाय मंत्री रहे सुभाष गोयल ने इनेलो पार्टी का साथ छोड़ दिया है। हांसी से इनेलो के पूर्व विधायक गोयल ने अभी अपने राजनीतिक भविष्य के पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया है कि वह राष्ट्रीय पार्टी में ही शामिल होंगे और आने वाले एक हफ्ते में अपने पत्ते खोल देंगे।

सुभाष गोयल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इनेलो पार्टी की पारिवारिक कलह के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी है। उन्होंने कहा कि देवीलाल व ओमप्रकाश चौटाला की जन जन के विकास की जो नीतियां थी उनका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है,  लेकिन परिवार की लड़ाई के कारण अब विचारधारा पर चलना मुश्किल हो गया था। इसी कारण से उन्हों पार्टी छोडऩे का निर्णय लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!