अवैध शराब के खेल का खुलासा, ठेकेदार ही करवा रहा था सप्लाई

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Jun, 2021 05:24 PM

illegal liquor game exposed

दक्षिण हरियाणा में लॉकडाउन एवं कोरोना महामारी में लगातार शराब माफिया अवैध कारोबार को अंजाम देने में लगे हैं। लगातार पुलिस इन पर शिकंजा कस रही, लेकिन यह है कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। नारनौल पुलिस ने एक बोलेरो में अवैध रूप से लोड हो रही शराब के...

नारनौल (योगेंद्र सिंह): दक्षिण हरियाणा में लॉकडाउन एवं कोरोना महामारी में लगातार शराब माफिया अवैध कारोबार को अंजाम देने में लगे हैं। लगातार पुलिस इन पर शिकंजा कस रही, लेकिन यह है कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। नारनौल पुलिस ने एक बोलेरो में अवैध रूप से लोड हो रही शराब के मामले में एक युवक एवं संबंधित शराब ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने बोलेरो से 85 बोतल अंग्रेजी एवं देशी शराब की जब्त की है। गिरफ्तार आरेापी का नाम करण सिंह निवासी मुकुंदपुरा है। पूछताछ में करण सिंह ने बताया कि जब्त शराब वह कुलताजपुर मोड स्थित शराब ठेके से लेकर आया था। ठेका मालिक ने ही यह शराब लोड कराई थी। करण सिंह से पुलिस ने परमिट व लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। पुलिस ने करण सिंह एवं शराब ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!