Gmail पर पति की धमकी, कहा- तुझसे कौन शादी करेगा, पूरी जिंदगी केस में ही बर्बाद हो जाएगी

Edited By vinod kumar, Updated: 08 Jan, 2020 04:27 PM

फतेहाबाद में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पति पर जीमेल के माध्यम से धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, महिला का पति के साथ दहेज...

टोहाना(सुशील): फतेहाबाद में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पति पर जीमेल के माध्यम से धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, महिला का पति के साथ दहेज प्रताडऩा का केस चल रहा है, जिसके चलते पति ने उसे यह धमकी दी है।

पुलिस को दी शिकायत में तुलसीनगर निवासी मोनिका बंसल ने बताया कि उसका विवाह नांगलाई निवासी जय विकास के साथ हुआ था। 30 सितंबर को उसने पति के खिलाफ शहर थाना परिसर में शिकायत देकर दहेत प्रताडऩा का केस दर्ज करवाया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। 

पीड़िता के अनुसार 21 जुलाई को पति ने जय कांसल की रेडीफमेल आईडी से उसकी बांसल मोनिका वाली जीमेल आईडी पर धमकी देते हुए लिखा कि तुझसे कौन शादी करेगा, क्योंकि वह उसे तलाक नहीं देगा, पूरी जिंदगी केस में ही बर्बाद हो जाएगी। अपने घर बैठकर मेरे पैसों पर खाएगी क्या, जब याद करके रोएगी तो समझ में आएगा। 

महिला ने कहा कि उसका पति जान से मारने की धमकी देकर केस वापिस लेने के लिए दबाव बना रहा है। महिला ने कहा कि पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!