विज साहब जरा इधर भी ध्यान दो, कोरोना से कैसे बचें जब एम्बुलेंस सेवा धक्के के सहारे

Edited By Isha, Updated: 23 Apr, 2021 03:44 PM

how to avoid corona when ambulance service backed up

देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और इससे निपटने के लिए हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को अव्वल दर्जे की बनाने की कोशिश में जुटे है, लेकिन सोनीपत सिविल अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर निकल कर सामने...

सोनीपत (पवन राठी): देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और इससे निपटने के लिए हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को अव्वल दर्जे की बनाने की कोशिश में जुटे है, लेकिन सोनीपत सिविल अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर निकल कर सामने आई जोकि स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खोल रही है।

ये तस्वीर सोनीपत के सिविल अस्पताल में तैनात एंबुलेंस की है , जहां कुछ स्वास्थ्य कर्मचारी  एक एंबुलेंस को धक्के के सहारे चालू करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दे कि सोनीपत  में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है। यहां हर रोज़ सैकड़ो मरीज़ मिल रहे हैं। इस पूरे मामले में सोनीपत सीएमओ जेएस पुनिया ने कहा कि अभी मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही इस पूरे मामले में संज्ञान लिया जाएगा और मामले में समाधान कराया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!