Winter Forecast: कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाएं हरियाणवी, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Oct, 2024 09:14 AM

haryanvi people should get ready for the harsh cold

हरियाणा में 2 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो गई थी। इसके बाद से ही लगातार तापमान में गिरावट का दौर जारी है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में 2 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो गई थी। इसके बाद से ही लगातार तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सुबह- शाम हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से गर्मी का भी एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ समय के लिए ऐसे ही मौसम बना रहने का अनुमान बताया गया है। हरियाणा में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि सुबह-शाम ठंड बरकरार है और कुछ स्थानों पर आज बादल भी छाए रह सकते हैं। 25 अक्टूबर के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार आज हिसार में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल हरियाणा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह-शाम ठंड और मौसम में नमी के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।

हिसार की रात सबसे ठंडी

हरियाणा में रातें ठंडी होने लगी है। हिसार की रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया गया जबकि अन्य जिलों में 20 डिग्री से नीचे ही न्यूनतम तापमान रहा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!