Rain Alert : हरियाणा में आज झमाझम बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट

Edited By Harman, Updated: 17 Aug, 2026 08:17 AM

haryana rain alert

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। आईएमडी के अनुसार 17 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। आईएमडी के अनुसार 17 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  

वहीं 18 अगस्त को हरियाणा में पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत प्रदेश के बड़े हिस्से में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।आईएमडी के सात दिन के राज्यस्तरीय पूर्वानुमान में 19 से 22 अगस्त तक हरियाणा  के लिए भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!