गोलीकांड में फंसी साध्वी देवा ठाकुर ने किया सरेंडर, खुद को बाताया निर्दोष

Edited By Updated: 18 Nov, 2016 06:17 PM

haryana  karnal   sadhvi deva thakur

आखिरकार 4 दिनों की आंख मिचोली  के बाद करनाल पुलिस की नाकामी  का पर्दा हट गया और आज साध्वी देवा ठाकुर  ने खुद को अदालत में सरेंडर कर दिया...

करनाल: आखिरकार 4 दिनों की आंख मिचोली  के बाद करनाल पुलिस की नाकामी  का पर्दा हट गया और आज साध्वी देवा ठाकुर  ने खुद को अदालत में सरेंडर कर दिया। जबकी साध्वी के साथ शादी में गोलियां चलाने वाले उसके सभी निजी सुरक्षा कर्मी अभी फरार हैं। 

 गौरतलब है की करनाल  पुलिस ने तीन दिन तक  कई जिलों और राज्यों की ख़ाक छानी पर खाली हाथ रही । साध्वी ने अदालत में सरेंडर करने के बाद अदालत में ब्यान दिया कि यह सब एक षडयंत्र के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है और कहा कि वह अभी बीमार हैं।

इस दौरान  साध्वी के चेहरे की हवाइयां उडी हुई थी और आज साध्वी भगवा कपड़ो में नहीं सादा सूट पहनकर आई थीं। अदालत ने साध्वी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस रिमांड के दौरान सभी हथियार बरामद करेगी और साध्वी के साथ गोलियां चलाने वाले साध्वी के निजी सुरक्षा कर्मियों को भी गिरफ्तार करेंगी। 

मीडिया से बातचीत में साध्वी ने कहा कि मै्र निर्दोष हूं इसमें मेरा कोई कसूर नहीं है। मुझे मैडिकल की बहुत ज्यादा जरूरत है।  हमने कोई गोलियां नहीं चलाई हमें दुख है की उस समारोह में एक महिला की मौत हो गई। साध्वी पक्ष वकील कैलाश चौहान  ने बताया की साध्वी देवा ठाकुर बिलकुल निर्दोष हैं। उन्होंने कानून में विश्वाश रखते हुए खुद को पेश किया है।

कुछ दिन पहले करनाल में शादी समारोह में डी.जे. पर डांस करते हुए शादी में देवा ठाकुर ने अपने हाथों से गोलियां चला दी थी। साथ में साध्वी के साथ आए 6-7 सुरक्षा कर्मचारियों ने भी गोलियां चलाईं थी। जिसमें एक महिला सहित 4 को गोलियां लगी थी, महिला ने तो अस्पताल में ही दम तोड़ दिया था। ऐसे में मौका पाकर साध्वी देवा ठाकुर अपने सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सभी हथियार लेकर फरार हो गई थी।  साध्वी पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!