पहले गर्भवती नहीं हुई तो मारे ताने , फिर बेटी जन्मी तो इंजीनियर पति बोला- नाजायज औलाद है

Edited By Isha, Updated: 01 Jun, 2023 08:14 AM

harassed married woman for dowry

अंबाला में दहेज के लोभियों ने डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी के 3 माह तक गर्भवती न होने पर सास ताने मारने लगी और जब बेटी को जन्म दिया तो इंजीनियर पति नाजायज औलाद बताने लगा। ससुरालियों की मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना...

अंबाला: अंबाला में दहेज के लोभियों ने डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी के 3 माह तक गर्भवती न होने पर सास ताने मारने लगी और जब बेटी को जन्म दिया तो इंजीनियर पति नाजायज औलाद बताने लगा। ससुरालियों की मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से आहत पीड़िता ने SP को शिकायत सौंप न्याय की गुहार लगाई है।
 
पीड़िता के मुताबिक, शादी के कुछ दिन तक सब ठीक चला, लेकिन 3 महीने बाद मार्च 2021 में उसकी सास जगीरो देवी ने गर्भवती न होने पर ताने मारने शुरू कर दिए। कई बार मारपीट की कोशिश भी की। मार्च 2022 में वह गर्भवती हो गई। इस दौरान सास घर के काम का ज्यादा दबाव देने लगी। ससुराल वाले शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। वह अपने मायके नारायणगढ़ में आ गई। 2 अक्टूबर 2022 को उसके परिजन उसे ससुराल छोड़ने गए। यहां सास, ससुर और पति ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और उसका बैग सड़क पर फेंक दिया।

पीड़िता ने 15 दिसंबर 2022 को उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप लगाए कि ससुराल वाले बेटी को देखने तक नहीं आए और उल्टा उसके ऊपर बदचलनी का आरोप लगा दिया। पति कहता है कि यह मेरी बेटी नहीं, नाजायज औलाद है।  उसके बाद से आरोपियों ने उसके फोन तक नहीं उठाए। महिला थाना पुलिस ने सास, ससुर और पति के खिलाफ धारा 323,406,498-ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!