चोटी कटने के मामले में DC का एेलान, वारदात का खुलासा करने वाले को मिलेगा ये इनाम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Aug, 2017 04:24 PM

hair cutting case

राजस्थान के बाद हरियाणा में महिलाओं की चोटी कटने की 8 वारदातों के बाद फतेहाबाद प्रशासन गंभीर हो गया है। जिसके चलते फतेहाबाद के डीसी ने एेलान करते हुए कहा कि

फतेहाबाद(रमेश भट्ट):राजस्थान के बाद हरियाणा में महिलाओं की चोटी कटने की 8 वारदातों के बाद फतेहाबाद प्रशासन गंभीर हो गया है। जिसके चलते फतेहाबाद के डीसी ने एेलान करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति इस प्रकार की अफवाहों का खुलासा करते हुए शरारती तत्वों की जानकारी जिला प्रशासन को देगा, उसे 15 अगस्त पर आयोजित किए जाने वाले जिलास्तरीय स्वतंत्रता समारोह में सम्मानित किया जाएगा। डीसी डॉ. जेके आभीर ने चोटी या बाल काटने की घटनाओं को लेकर लोगों को सजग रहने तथा इस प्रकार की झूठी अफवाहों में नहीं आने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि फतेहाबाद जिले के गांव किरढान में एक मां-बेटी की चोटी कटने का मामला सामने आया था। इस घटना के एक के बाद एक अलग-अलग गावों में 8 घटनाएं सामने आईं जिनकी जांच पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी करने में लगे हैं। घटनाओं के लगातार बढ़ने और किसी घटना का कोई प्रमाण सामने नहीं आने पर अब प्रशासन ने आम लोगों से ही उम्मीद बांधी है। घटना का प्रमाण के साथ खुलासा करने वाले शख्स को 15 अगस्त को सम्मानित करने का एेलान किया है। 

डीसी ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा चोटी या बाल काटने जैसी अफवाहें फैलाना और अंधविश्वासी लोगों का इन पर विश्वास करना बेहद सोचनीय विषय है। ऐसी सोच हमे आगे बढ़ने की बजाए पीछे ले जा सकती है। चोटी काटने की घटनाएं अफवाह हैं। नागरिक इनसे बचें तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पुलिस के साथ-साथ प्रशासन के क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी महिलाओं के बाल काटे जाने की अफवाहों का खंडन करते हुए लोगों को जागरूक करने को कहा। अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में डॉ. आभीर ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा कर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने संबंधी जरूरी निर्देश दिए। 

उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की है कि लोगों को इस संबंध में जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा की महिलाओं के बाल काटने की अफवाहों का वास्तविकता से कोई वास्ता नहीं है। इससे पूर्व भी कई अफवाहें फैलाई जाती रही है, जिनके संबंध में आज तक कोई प्रमाण नही मिला है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति चोटी या बाल काटने की घटनाओं में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!