सलाखों के पीछे मौत का साया: फतेहाबाद से लाए गए कैदी ने बैरक में दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Isha, Updated: 14 Nov, 2026 08:30 AM

gurugram undertrial commits suicide in barrack

राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल-2 में शुक्रवार दोपहर को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुग्राम निवासी 28 वर्षीय हवालाती मोहन ने बैरक के अंदर कपड़े के जरिए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों में

हिसार: राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल-2 में शुक्रवार दोपहर को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुग्राम निवासी 28 वर्षीय हवालाती मोहन ने बैरक के अंदर कपड़े के जरिए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी मोहन को एक मुकदमे में गिरफ्तार कर वहां की अदालत में पेश किया था। अदालत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था, जहां वह बंद था।

सुरक्षा कर्मियों ने दी उच्चाधिकारियों को सूचना
शुक्रवार दोपहर को जब मोहन द्वारा फंदा लगाने का मामला जेल के सुरक्षा कर्मियों के संज्ञान में आया, तो उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल आजाद नगर थाना पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!