CM खट्टर के कार्यक्रम से पहले गेस्ट टीचरों का हल्ला बोल, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Mar, 2023 01:01 PM

guest teachers protest before cm khattar s program

हरियाणा के मुख्यमंत्री होली पर्व को लेकर यमुनानगर में शिरकत करने वाले हैं लेकिन उनके आने से पहले ही कार्यक्रम में कुछ गेस्ट टीचर घुस गए...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के मुख्यमंत्री होली पर्व को लेकर यमुनानगर में शिरकत करने वाले हैं लेकिन उनके आने से पहले ही कार्यक्रम में कुछ गेस्ट टीचर घुस गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे, जिसके चलते पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में गेस्ट टीचरों को पकड़कर गेट के बाहर ले जाने लगी। 

गेस्ट टीचरों का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं। बार-बार प्रयास करते हैं लेकिन मुख्यमंत्री कहीं मिलते नहीं। इसलिए उन्हें यमुनानगर आना पड़ा। गेस्ट टीचरों का यह भी कहना है कि यमुनानगर में काफी संख्या में पोस्ट खाली हैं उन्हें यहां नियुक्त क्यों नहीं किया जाता। वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही कहीं न कहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खलल डाल सकती थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!