शैलजा ने सीएम मनोहर लाल को लिखा पत्र, अरावली में हो रहे अवैध निर्माण पर जताई चिंता

Edited By Isha, Updated: 28 Feb, 2020 10:07 AM

government should stop illegal constructions in aravali salja

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कु. शैलजा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण, वन्य जीवों की मौत, पेड़ों की अवैध कटाई और पी.एल.पी.ए. ......

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कु. शैलजा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण, वन्य जीवों की मौत, पेड़ों की अवैध कटाई और पी.एल.पी.ए. संशोधन जैसे मुद्दों पर चिंता जताई है। शैलजा ने पत्र में कहा कि हरियाणा में केवल 3.5 प्रतिशत का वन क्षेत्र है, जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। अरावली वन पूरे राज्य में दो प्रतिशत से भी कम है। फिर भी एन.सी.आर. क्षेत्र को शुद्ध हवा पहुंचाने के रूप में कार्य करता है। 

गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर बड़ी संख्या में वन्यजीवों की हुई मौत
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-48, 248 और गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर बड़ी संख्या में वन्यजीवों की मौत हुई है। अन्य राज्यों के विपरीत, हरियाणा में एक भी वन्यजीव अभ्यारण्य नहीं है। इसलिए, आवश्यक है कि हरियाणा सरकार अरावली में वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में वन्यजीव गलियारे को अधिसूचित करे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई और संरक्षित वन भूमि पर निर्माण की सूचना मिली है।

पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम (पी.एल.पी.ए.) में संशोधन ने अरावली को खतरे में डाल दिया
उन्होंने बताया कि 27 फरवरी, 2019 को हरियाणा सरकार के पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम (पी.एल.पी.ए.) में संशोधन ने अरावली को खतरे में डाल दिया है। इसके अलावा, अरावली क्षेत्र में पी.एल.पी.ए. के 88 प्रतिशत नोटिफिकेशन, जो लैप्स हो गए थे, अभी तक फिर से अधिसूचित नहीं किए गए हैं। उन्होंने पत्र में अनुरोध किया है कि दक्षिण हरियाणा में अरावली को कानूनी अरावली क्षेत्रों के रूप में बरकरार रखते हुए और ऐसे प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र को बचाए रखें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भारत के संविधान के अनुच्छेद 48-ए द्वारा आम नागरिकों की मांगों पर ध्यान देगी, जिन्हें वन्यजीवों के बेहतर पर्यावरण और सुरक्षा का अधिकार है। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!