सास के साथ में ऑटो सवार बहू का नकदी व गहनों से भरा पर्स चोरी

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2022 03:42 PM

government should be alert in time

सास के साथ ऑटो में सवार बहू का पर्स व मोबाइल फोन चोरी हो गए। पर्स में नगदी व गहने थे। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला कुतुबपुर की भावनी देवी ने कहा कि वह अपनी सास के साथ रामपुरा चौक से ऑटो में सवार हुई थी। जब ऑटो नाईवाली

रेवाड़ी : सास के साथ ऑटो में सवार बहू का पर्स व मोबाइल फोन चोरी हो गए। पर्स में नगदी व गहने थे। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला कुतुबपुर की भावनी देवी ने कहा कि वह अपनी सास के साथ रामपुरा चौक से ऑटो में सवार हुई थी। जब ऑटो नाईवाली चौक पर पहुंचा तो उसमें एक अन्य महिला भी बैठ गई। उसने कहा कि उसने अपने बैग में पर्स, मोबाइल फोन व अन्य सामान रखा था। पर्स में 7 हजार रुपए, सोने की अंगूठी व पाजेब भी थी।

जब ऑटो बावल चौक पहुंचा तो वह और उसकी सास उतर गई। उसने बाजार में अपना बैग चैक किया तो वह कटा मिला। उसने जांच की तो नकदी-गहने समेत पर्स व मोबाइल फोन गायब थे। उन्होंने आनन-फानन में वापस बावल चौक पर ऑटो का पता किया तो वह नहीं मिला। तत्पश्चात उसने शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर शहर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज के आधार महिला चोर का पता लगाने में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!