हरियाणाः खाटू श्याम जाना आसान हुआ, ये स्पेशल ट्रेन फिर से शुरू... जानिए ट्रेन का टाइम और रूट

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2024 01:53 PM

going to khatu shyam has become easier

हरियाणा से मदार रेवाड़ी मदार स्पेशल रेल फिर से शुरू हो गई है। ये ट्रेन जयपुर जंक्शन पर आवश्यक कार्य के कारण पिछले 2 माह से बन्द थी। ट्रेन दोबारा शुरू होने से खाटूश्याम जी आने वाले श्याम भक्तों को मदार से सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

रेवाड़ीः हरियाणा से मदार रेवाड़ी मदार स्पेशल रेल फिर से शुरू हो गई है। ये ट्रेन जयपुर जंक्शन पर आवश्यक कार्य के कारण पिछले 2 माह से बन्द थी। ट्रेन दोबारा शुरू होने से खाटूश्याम जी आने वाले श्याम भक्तों को मदार से सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया जयपुर जंक्शन पर चल रहे काम के कारण आरपीसी में गुड्स ट्रेनों को रास्ता देने के लिए मदार रेवाड़ी मदार स्पेशल ट्रेन बन्द कर दी गयी थी. अब ये ट्रेन दोबारा शुरू की जा रही है। ये ट्रेन 43 ट्रिप करेगी।

 
मदार रेवाड़ी मदार स्पेशल ट्रेन सुबह 4.30 बजे मदार से रवाना होकर किशनगढ़, नरेना, रेनवाल होते हुए 6.17 बजे बधाल पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव लेकर 6.19 बजे वाया रींगस होते हुए रेवाड़ी 10.40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यही ट्रेन वापसी में दोपहर 3.30 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर वाया रींगस होते हुए शाम 6.50 बजे बधाल स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव कर वाया फुलेरा होकर रात में मदार पहुंचेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!