पैसाें का लालच देकर 8 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Edited By vinod kumar, Updated: 12 Jan, 2020 02:46 PM

girl rape in kaithal

कैथल में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह मामला छह माह पहले का है, किसी दबाव के चलते परिवार ने पुलिस को इसकी शिकायत नहीं। छह माह बाद अब बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर...

कैथल(जोगिंद्र/सुखविंद्र सैनी): कैथल में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह मामला छह माह पहले का है, किसी दबाव के चलते परिवार ने पुलिस को इसकी शिकायत नहीं। छह माह बाद अब बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपी की रिश्ते में बच्ची भांजी लगती है।

पुलिस काे दी शिकायत में बच्ची की मां ने कहा कि आरोपी संजू (36 वर्ष) उसका रिश्ते में बुआ का लड़का लगता है। आरोपी उसके घर आता-जाता था। जब वे नीचे होते तो वह बच्चों के साथ खेलने के बहाने ऊपर छत पर चला जाता था। इसी दौरान आरोपी ने उसकी बेटी को पैसों का लालच देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी को धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसलिए उसकी बेटी ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

अब बेटी ने इस घटना के बारे में उसे बताया तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इस संबंध में महिला एसएचओ नन्ही देवी ने बताया की बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही कार्रवाई करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!