दोस्त बने कातिल, युवक की हत्या से पहले फेसबुक पर डाली ग्रुप फोटो

Edited By Shivam, Updated: 24 Aug, 2019 10:40 PM

आज कल की दोस्ती में दगाबाजी कब हो जाए, इसका कोई अता-पता नहीं है। क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर दोस्त ही दोस्त का कातिल बन जा रहा है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में आया है, जहां एक युवक को उसके दोस्तों ने ही घर से बुलाकर उसे मौत के  घाट उतार दिया। वहीं शव...

फरीदाबाद (अनिल राठी): आज कल की दोस्ती में दगाबाजी कब हो जाए, इसका कोई अता-पता नहीं है। क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर दोस्त ही दोस्त का कातिल बन जा रहा है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में आया है, जहां एक युवक को उसके दोस्तों ने ही घर से बुलाकर उसे मौत के  घाट उतार दिया। वहीं शव को सिविल अस्पताल में स्कूटी पर छोड़ कर चले गए। हत्या का कारण पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि, संदिग्ध आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ के बाद ही मालूम चल पाएगा कि हत्या के सही कारण क्या थे।

जानकारी के मुताबिक, मृतक विशाल बल्लभगढ़ की जैन कॉलोनी का निवासी था। जिसकी कल रात उसके दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या करने से पहले हत्यारों ने मृतक विशाल के साथ एक फोटो खींचकर फोटो फेसबुक पर डाला और हत्या करने के बाद स्कूटी पर मृतक को दोनों बदमाश सिविल अस्पताल में छोड़ कर चले गए। मृतक की बुआ के लड़के ने बताया कि हत्या से पहले दोनों युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे।

बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने बताया कि पूछताछ में यही पता चल पाया है कि पैसों का लेन देन दोनों पक्षों के बीच चल रहा था, जिस कारण विशाल की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है, वहीं शव का पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल में करवाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!