एक ही शहर से एक ही दिन में चार लड़कियां गायब, मानव तस्करी की आशंका

Edited By Shivam, Updated: 13 Jun, 2021 07:39 PM

four girls missing from same city in a single day

औद्योगिक नगरी पानीपत में हजारों की तादाद में दूसरे प्रदेशों से हर हर समुदाय के लोग अपने परिवार के साथ आकर रोजी रोटी कमाने के लिए आते हैं। लेकिन इन्हीं परिवारों में से इनकी बेटियां आए दिन गायब हो रही हैं। एक दिन में 4 मामले मॉडल टाउन पानीपत औद्योगिक...

पानीपत (सचिन): औद्योगिक नगरी पानीपत में हजारों की तादाद में दूसरे प्रदेशों से हर हर समुदाय के लोग अपने परिवार के साथ आकर रोजी रोटी कमाने के लिए आते हैं। लेकिन इन्हीं परिवारों में से इनकी बेटियां आए दिन गायब हो रही हैं। एक दिन में 4 मामले मॉडल टाउन पानीपत औद्योगिक थाने में दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है, हालांकि पुलिस ने मानव तस्करी की संभावना से इंकार नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक, मॉडल टाउन पानीपत औद्योगिक थाना क्षेत्र में 10 जून को चार बेटियों के गुम होने के मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें से एक लड़की का अपहरण का मामला दर्ज हुआ, बाकी तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया।
एक बेटी की पीड़िता मां रजनी ने बताया कि पड़ोस में एक महिला के साथ हमेशा झगड़ा होता रहता था। उसे आशंका है कि उसकी लड़की को इस महिला ने कुछ कर दिया है या फिर उसे भगा दिया है। वहीं बेटी के चाचा राजू ने बताया कि भतीजी काम के लिए जाती थी, तब कहा था कि काम नहीं मिले तो घर चले आना, लेकिन 9 तारीख से भतीजी घर नहीं पहुंची तो थाने में शिकायत दी गई है। उन्होंने किसी एक महिला पर गायब करने या किसी लड़के साथ भगाने के आरोप लगाए हैं।

बता दें कि 2016 में ज्योति नामक नाबालिक लड़की पानीपत से गायब हुई थी, जिसमें उसके परिजन कई बार गृह मंत्री अनिल विज से भी मिल चुके हैं। अनिल विज ने सीबीआई की जांच के आदेश दिए थे, उसके बावजूद भी आज तक लड़की नहीं मिल पाई है। उस लड़की की पैरवी कर रहे राकेश वर्मा ने कहा कि 1 दिन में 4 लड़कियां गायब होना व मुकदमे दर्ज होना वास्तव में चिंता की बात है। सरकार को इसके लिए एक आयोग बनाना चाहिए ताकि गायब हो रही लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढकर उनके परिवार के हवाले किया जा सके। 

वहीं डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि एक लड़की का अपहरण और तीन की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ है। इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जैसे ही लड़कियां मिलेंगी, उसके बाद सारा मामला मालूम चल पाएगा कि लड़कियों के गायब होने का असली कारण क्या था? उन्होंने मानव तस्करी होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!