Flyover Collapsed: हरियाणा के इस जिले में धंसा Flyover, पुल में आई दरारें ...भारी वाहनों की एंट्री बैन

Edited By Isha, Updated: 03 Nov, 2024 04:08 PM

fllyover collapsed in kaithal

हरियाणा के करनाल में कैथल रोड फ्लाईओवर पर जाना लोगों के लिए खतरा हो सकता है। सुबह फ्लाईओवर के नीचे लगा सपोर्ट जैक अचानक गिरने से फ्लाईओवर तीन से पांच फीट नीचे धंस गया। इससे फ्लाईओवर में दरारें आ गईं।

कैथल: हरियाणा के करनाल में कैथल रोड फ्लाईओवर पर जाना लोगों के लिए खतरा हो सकता है। सुबह फ्लाईओवर के नीचे लगा सपोर्ट जैक अचानक गिरने से फ्लाईओवर तीन से पांच फीट नीचे धंस गया। इससे फ्लाईओवर में दरारें आ गईं। इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाते हुए फ्लाईओवर के ऊपर से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करा दी और रूट डायवर्ट कर दिया गया है। 

 
जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर के आसपास के लोगों में डर है, उनका कहना है कि जैक गिरने के बाद से पुल में दरारें आ गई हैं। जब भी कोई वाहन पुल के ऊपर से गुजरता है, तो पुल हिलने लगता है। लोगों ने पुल के नीचे रखे सामान को हटा दिया है और आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने और एहतियात बरतने के लिए कहा है। स्थानीय युवक सुनील का कहना है कि वाहनों के गुजरने से पुल का हिलना एक चिंता का विषय है। ऐसे में लोगों से अनुरोध है कि वो सावधान रहें।  फ्लाईओवर का जैक गिरने के बाद रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लाईओवर के दोनों तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इन वाहनों को कछवा फ्लाईओवर और गोगड़ीपुर फ्लाईओवर की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!