निर्माणाधीन हाईवे पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 11 Jan, 2020 04:49 PM

जिले में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सोहना पुलिस ने आज निर्माणाधीन दिल्ली मुंबई हाईवे पर लोहे की प्लेटों को चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस.......

सोहना (सतीश) : जिले में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सोहना पुलिस ने आज निर्माणाधीन दिल्ली मुंबई हाईवे पर लोहे की प्लेटों को चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमाड़ पर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक सोहना गांव के अभयपुर में युद्धस्तर पर दिल्ली मुंबई हाईवे का कार्य चल रहा है वहीं इस हाईवे पर बीच-बीच में फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं जहां पर लोहे की प्लेटों से कार्य किया जा रहा है। वहीं 8 जनवरी को एक फार्म हाउस में रखी करीब 180 लोहे की प्लेटों को चुराने का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गांव भौंडसी से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक कैंटर व 8 लोहे की प्लेटे बरामद की है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने है। 

पुलिस के अनुसार यह सभी बदमाश कबाड़ी का काम करते हैं और लोहे के सामान को चुराकर दूसरे प्रदेशों में बेच देते है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमाड़ पर लिया जाएगा ताकि अन्य सामान की बरामदगी की जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!