चलती स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक लगी भयानक आग, कार चालक जिंदा जला

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Nov, 2020 01:21 PM

fire in moving car driver

पंचकूला में देर रात बरवाला हाईवे पर माैली गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की कार में ही जलकर माैत हाे गई। जबकि आग लगने के कारणाें पता नहीं लग पाया है...

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में देर रात बरवाला हाईवे पर माैली गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की कार में ही जलकर माैत हाे गई। जबकि आग लगने के कारणाें पता नहीं लग पाया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। गाड़ी चंडीगढ़ नंबर की थी और उसके आखिरी नंबर 9418 है।

जानकारी के अनुसार बरवाला के माैली गांव के पास चलती स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि काफी दूर तक कार जलते ही चलती रही।इसके बाद डिवाइडर से टकरा गई। इससे आग और ज्यादा भड़क गई। ड्राइवर खुद काे कार से बाहर नहीं निकाल पाया, जिससे उसकी कार में ही जलकर माैत हाे गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!