फैक्ट्री के गोदाम में लगी भयंकर आग, धागा और फैब्रिक जलकर हुआ स्वाहा

Edited By Shivam, Updated: 18 Oct, 2020 05:28 PM

पानीपत जाटल रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी में एक फैक्ट्री के गोदाम में भयंकर रूप से आग लग गई। बीती शाम हुई आगजनी की इस घटना के कारणों का हालांकि अभी पता नहीं लग पाया है। संभावना जताई जा रही है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी होगी।

पानीपत (सचिन शर्मा): पानीपत जाटल रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी में एक फैक्ट्री के गोदाम में भयंकर रूप से आग लग गई। बीती शाम हुई आगजनी की इस घटना के कारणों का हालांकि अभी पता नहीं लग पाया है। संभावना जताई जा रही है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। 

जानकारी के मुताबिक, जाटल रोड फ्लाईओवर के नीचे शास्त्री कॉलोनी में सनी हैंडलूम के नाम से फैक्ट्री के गोदाम से शाम को कुछ कारीगरों ने धुआं निकलता देखा। नजदीक जाकर देखा तो गोदाम के अंदर आग लगी हुई थी। आनन-फानन में फैक्ट्री का शटर खोलकर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।

साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और जल्द ही आग पर नियंत्रण भी कर लिया, लेकिन इस बीच गोदाम में रखा काफी माल खाक हो चुका था। फैक्ट्री के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि गोदाम में धागा और फैब्रिक पड़ा हुआ था, जो आग लगने के कारण जलकर स्वाहा हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!