खाद विक्रेता की जबरदस्ती, किसानों से बोला- "खाद चाहिए तो लेनी पड़ेगी 5 हजार की दवाइयां" (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 25 Nov, 2021 01:06 PM

समालखा अनाज मंडी में एक खाद विक्रेता द्वारा  किसानों को 5000 की दवाई जबरदस्ती देने का मामला सामने आया है।  खाद खरीदने वाले किसान ने आरोप लगाया कि 118 नंबर दुकान का मालिक खाद बेचने का काम करता है।  खाद खरीदने के साथ-साथ ₹5000 की दवाई साथ में देने का...

पानीपत(सचिन):  समालखा अनाज मंडी में एक खाद विक्रेता द्वारा  किसानों को 5000 की दवाई जबरदस्ती देने का मामला सामने आया है।  खाद खरीदने वाले किसान ने आरोप लगाया कि 118 नंबर दुकान का मालिक खाद बेचने का काम करता है।  खाद खरीदने के साथ-साथ ₹5000 की दवाई साथ में देने का काम करता है। अगर कोई खाद के साथ दवाई नहीं खरीदता तो है उसको खाद से मना कर देता है।  

किसानों ने इसकी जानकारी एसडीम  समालखा को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर खाद विक्रेता को खाद ने बेचने की हिदायत दी साथ में एग्रीकल्चर की टीम भी मौके पर पहुंचे।  इस दौरान खाद विक्रेता कागजात पेश नहीं कर पाया और सारे कागजात सीए के पास होने की बात कही । इस मौके एसडीम समालखा  अश्वनी मलिक ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए है, इसके साथ ही जिस ग्राहक से पैसे लिए उसको पैसे लौटाने के बारे में कहा गया।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!