विदेश से चला रंगदारी का खेल: सोनीपत पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले युवक के भाई को काबू कर 3 लाख रुपए किए बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Dec, 2024 03:57 PM

extortion game run from abroad

हरियाणा में विदेश से बैठकर नामी गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी वसूलने का संगीन मामला सामने आया है।

सोनीपत : हरियाणा में विदेश से बैठकर नामी गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी वसूलने का संगीन मामला सामने आया है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश रोहित गोदारा का नाम लेकर गुरुग्राम के फर्रूखनगर निवासी युवक भानु प्रताप ने सोनीपत के एक भट्ठा मालिक से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। सोनीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भानु प्रताप के चचेरे भाई गौरव को 3 लाख रुपये की रंगदारी की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार भानु प्रताप अमेरिका में बैठकर रंगदारी का रैकेट चला रहा था। उसने भट्ठा मालिक को धमकी देते हुए 1 करोड़ रुपये की मांग की। मामले की सूचना मिलने के बाद सोनीपत क्राइम ब्रांच ने एक जाल बिछाकर गौरव को रंगदारी की रकम का बैग उठाते हुए गुरुग्राम के गांव खंडेलवाल से गिरफ्तार किया। गौरव के पास से 3 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!