दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे आया आठ वर्षीय बच्चा, मौत(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 17 Feb, 2020 11:45 AM

गोहाना में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर के नीचे आने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम सन्नी है, जोकि चौथी कक्षा में पढ़ता था। यह हादसा घर के बाहर खेलते समय हुआ।

गोहाना(सुनील): गोहाना के मुंडलाना गांव में घर के बाहर खेल रहे एक आठ वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर ने नीचे आने से मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम सन्नी है, जोकि चौथी कक्षा में पढ़ता था। इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुंडलाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक हस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान गर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाई का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।

म्रतक के परिजनों ने बताया कि सन्नी 4 कक्षा में पड़ता था, वह कल शाम को अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था, तभी उनके गांव का रहने वाला एक युवक अपने ट्रैक्टर को तेज गति से लेकर गली से जा रहा था। इसी दाैरान खेलते खेलते उनका बेटा ट्रैक्टर की चेपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी पवन ने बताया इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाई का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हाेंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। जल्द ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!