Digvijay Chautala Wedding: मेहमान नवाजी के लिए 16 एकड़ के मैदान में लगाया वाटरप्रूफ टेंट, 15 मार्च को है शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Mar, 2023 04:15 PM

digvijay chautala wedding

Digvijay Chautala Wedding: मेहमान नवाजी के लिए 16 एकड़ के मैदान में लगाया गया वाटरप्रूफ टेंट, 15 मार्च को है शादी...

सिरसा (सतनाम) : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही है। 15 मार्च को दिल्ली में दिग्विजय चौटाला की शादी है। दिग्विजय चौटाला पंजाब के अमृतसर की रहने वाली " लगन रंधावा" के साथ शादी कर रहे है। शादी से पहले सिरसा में कल 10 मार्च को एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

PunjabKesari

दुल्हन की तरह सजाया गया चौटाला हाउस 


इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों को निमंत्रण भेजे गए है जिसके चलते लाखों लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर करीब 16 एकड़ मैदान में वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। चौटाला हाउस को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग बिरंगे टेंट लगाए गए है। चौटाला हाउस में आज भात का कार्यक्रम रखा गया है और उसके बाद कल 10 मार्च को जीटीएम में लंच का कार्यक्रम रखा गया है। जीटीएम में भी रंग बिरंगे टेंट लगाए जा रहे है। दिग्विजय चौटाला की शादी को लेकर आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण दिया गया है। सिरसा में कार्यक्रम में लाखों लोग शिरकत करेंगे। 

PunjabKesari

कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम


बताया जा रहा है कि पूरे हरियाणा भर से लोग सिरसा के कार्यक्रम में ही शिरकत करेंगे। सिरसा में कई वीआईपी नेताओं के आने की भी संभावना है। सिरसा में कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कार्यक्रमों के मद्देनजर देसी पकवान भी तैयार किया जा रहा है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टैंटों में बैठने की व्यवस्था की गई है। वीआईपी नेताओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 

PunjabKesari

15 मार्च को है दिग्विजय चौटाला की शादी 


आपको बता दें कि दिग्विजय चौटाला की शादी के मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में रखे गए है। 13 मार्च को दिल्ली में रिंग सेरेमनी है और उसके बाद 15 मार्च को शादी का कार्यक्रम रखा गया है। शादी के कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी के आने की उम्मीद लगाई जा रही है, क्योंकि पिछले दिनों दिग्विजय चौटाला खुद बॉलीवुड स्टार सलमान खान और मशहूर सिंगर कैलाश खेर से मिलकर आए है। जिनकी तस्वीरें दिग्विजय चौटाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसके अलावा केंद्र एवं कई राज्य के दिग्गज नेताओं को शादी का निमंत्रण दिया गया है। 

डीएसपी साधु राम ने बताया कि सिरसा में कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। दो कंपनियां सिरसा में सुरक्षा के लिहाज से आ चुकी है। करीब 1200 पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात किए गए है। सिरसा के विभिन्न सड़कों पर लोगों के लिए पार्किंग बनाई गई है। वीआईपी पार्किंग अलग से बनाई गई है। सभी पार्किंग स्थलों पर डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!