हॉट सीट पर सुरक्षा इंतजामों को जांचने आएंगे डी.जी.पी.

Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Jan, 2019 10:24 AM

dgp to check security arrangements on hot seat

प्रदेश की राजनीति के लिए बेहद हॉट बन चुकी जींद विधानसभा सीट पर 28 जनवरी को हो रहे उपचुनाव में सुरक्षा इंतजाम भी बेहद कड़े रहेंगे। खुद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू 17 जनवरी के बाद जींद आकर चुनाव दौरान किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों को...

जींद(संजय अरोड़ा): प्रदेश की राजनीति के लिए बेहद हॉट बन चुकी जींद विधानसभा सीट पर 28 जनवरी को हो रहे उपचुनाव में सुरक्षा इंतजाम भी बेहद कड़े रहेंगे। खुद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू 17 जनवरी के बाद जींद आकर चुनाव दौरान किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों को जांचेंगे। आर.ए.एफ. के जवानों ने पहले ही जींद में सुरक्षा मोर्चा संभाल लिया है। इसी बीच जींद पुलिस ने तमाम नाकों पर वाहनों की गहन जांच का अभियान शुरू कर दिया है। बिना जांच किए बाहर से किसी वाहन की जींद में एंट्री नहीं होने दी जा रही। 

जींद उपचुनाव दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू का कहना है कि हरियाणा पुलिस स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से सक्षम है और अभी हाल ही में प्रदेश के 5 नगर निगम चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रदेश पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है। पुलिस महानिदेशक ने जींद के लोगों से भी चुनाव दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। 

आर.ए.एफ. के 194 जवानों ने संभाला मोर्चा
सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के लिए आर.ए.एफ. के 194 जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। आर.ए.एफ. की एक कंपनी अपने डिप्टी कमांडैंट फूलचंद के नेतृत्व में जींद पहुंच चुकी है। बल के डिप्टी कमांडैंट फूलचंद ने जींद पहुंचने पर एस.एस.पी. अश्विन शैणवी से मुलाकात की तथा कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा भी की। फूलचंद ने बताया कि पूरे शहर एवं विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया जाएगा। बल किसी भी प्रकार की आपातकालीनस्थिति में बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने के लिए अलर्ट रहेगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!