रात को डिफेंडर तो दिन में ट्रैक्टर का गोल्फ कोर्स रोड पर स्टंट, डिवाइडर कूदकर लेन बदलते हुए कैमरे में कैद

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Nov, 2026 01:10 PM

defender and tractor stutnt on golf course road gurgaon

गोल्फ कोर्स रोड अब स्टंटबाजों का अड्डा बना हुआ है। यहां लग्जरी गाड़ी चालक ही नहीं बल्कि ट्रैक्टर वाले भी स्टंटबाजी करते दिखाई देते हैं। ऐसे ही दो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गोल्फ कोर्स रोड अब स्टंटबाजों का अड्डा बना हुआ है। यहां लग्जरी गाड़ी चालक ही नहीं बल्कि ट्रैक्टर वाले भी स्टंटबाजी करते दिखाई देते हैं। ऐसे ही दो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें रात के समय में जहां लग्जरी गाड़ी डिफेंडर डिवाइडर कूदकर लेन बदलती दिखाई दे रही है तो वहीं, आज दोपहर को एक ट्रैक्टर भी डिवाइडर कूदता दिखाई दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लिया है और दोनों ही मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, डिफेंडर गाड़ी का वीडियो बुधवार रात को है। रविंद्र अंबावता नामक व्यक्ति ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसने सेक्टर-54 रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास यह वीडियो स्वयं बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह से एक डिफेंडर गाड़ी लगातार गोल्फ कोर्स रोड पर चलते हुए अचानक लेन चेंज कर रही है। खास बात यह है कि लेन बदलने के लिए चालक सड़क पर बने डिवाइडर के उपर से अपनी गाड़ी को कुदा रहा है। ऐसे में यह न केवल एक बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रहा है। 

 

वहीं, दूसरा वीडियो भी गोल्फ कोर्स रोड की है। गुरुवार दोपहर की इस वीडियो में अब ट्रैक्टर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से ट्रैक्टर डिवाइडर कूदकर लेन बदल रहा है। कुछ दूरी तक इस चालक ने अपने ट्रैक्टर के एक तरफ के टायरों को डिवाइडर के दूसरी ओर कर दिया और दोनों ओर की सड़क पर चलता रहा। फिलहाल यह वीडियो सामने आने के बाद गुड़गांव पुलिस हरकत में आ गई है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!