धारदार हथियार से दंपति व बेटी पर जानलेवा हमला

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2019 01:10 PM

deadly attack on couple and daughter with sharp weapon

नूंह खंड के रानिका गांव में शनिवार सुबह एक दंपति व उनके बेटी पर धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दंपति व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज नलहड़ पहुंचाया गया, लेकिन

फिरोजपुरझिरका (ब्यूरो): नूंह खंड के रानिका गांव में शनिवार सुबह एक दंपति व उनके बेटी पर धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दंपति व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज नलहड़ पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की स्थिति को देखते दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे के बारे में पड़ोसियों को शनिवार सुबह साढ़े सात बजे पता चला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बेहोश अवस्था में घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार रानिका निवासी ताहिर पुत्र इसराइल (58) उनकी पत्नी रहीसन (52) व बेटी नाजिस(12) को शनिवार की सुबह घर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर लहुलुहान कर दिया। दंपति व उनकी बेटी को सिर, मुंह के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियारों से चोटिल किया गया है। पीड़ित ताहिर के दो बेटे है जो ड्राइवरी का काम करते हैं। बड़ा बेटा अलताफ (25) शादीशुदा है जबकि छोटा बेटा मकसूद (21) कुंवारा है। वारदात के समय दोनों बेटे घर पर नहीं थे। पीड़ित ताहिर कई वर्षों तक सऊदी अरब में ड्राइवर का पेशा कर घर लौटा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!