कैथल में एक बार फिर फूटा कोरोना बम , 5 नए मामलों की पुष्टि

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2020 02:00 PM

corona bomb explodes again in kaithal 5 new cases confirmed

कैथल में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। यहां पर पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। बच्चा दो साल और दूसरा आठ साल है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है।

कैथल(जोगिंद्र): कैथल में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। यहां पर पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। बच्चा दो साल और दूसरा आठ साल है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है। सभी शहर की पंथ नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। इनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। महिलाओं में एक 23 साल की, एक 27 की और एक 30 साल की है। इनमें से एक-एक केस बलराज नगर और जाखौली अड्डा का है बाकी केस पंतनगर के।

वहीं मानस, सेरधा और कैलरम गांव में कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। मां-बेटा व बुजुर्ग महिला सहित एक युवक शामिल है। सभी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं इनके संपर्क में आए 29 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस बल गांव के बाहर तैनात किया गया है। सामान जिला प्रशासन के अधिकारी स्वयं भिजवा रहे हैं।कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। सभी पॉजिटिव लोग बाहर से कैथल लौटे हैं। मानस में मुम्बई से लौटे परिवार में मां और बेटा पॉजिटिव मिला। दिल्ली से अपनी बेटी की ससुराल से लौटी 70 साल की बुजुर्ग महिला और सेरधा गांव में गुरुग्राम से लौटा 25 साल का युवक पॉजिटिव मिला था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!